फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो न बोल सकती, न सुन: 23 साल की मंदबुद्धि युवती संग सामूहिक दुष्कर्म, दरिंदगी के बाद दरिंदों ने जंगल में छोड़ा

Thu, 21 Aug 2025 04:22 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद)

सार


एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि युवती सही से बोल नहीं पा रही है। विशेषज्ञ की मदद ली जा रही है। आरोपियों की पहचान के लिए टीम का गठन किया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
मंदबुद्धि युवती संग सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : Meta AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजियाबाद स्थित लोनी कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली 23 साल की मंदबुद्धि युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवती को जंगल में ले गए थे। युवती बोल और सुन नहीं सकती है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी का इलाज अस्पताल में चल रहा हैं। बेटी 30 फीसदी ही बोल और सुन सकती है। मंगलवार को उनकी बेटी घर से घूमने के लिए निकली थी। कुछ समय बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं पहुंची, तो परिजन उसे तलाशने के लिए निकले। 

किसी व्यक्ति ने उन्हें बताया कि उनकी बेटी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के जंगल में है। सूचना मिलने के बाद पिता मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि उनकी बेटी की हालत ठीक नहीं है। बेटी ने इशारा करके बताया कि उसके साथ कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। 

जिस स्थान पर दुष्कर्म हुआ है, उनकी बेटी ने वह स्थान भी दिखाया। इसके बाद परिजन बेटी को लेकर लोनी पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
 
विज्ञापन

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि युवती सही से बोल नहीं पा रही है। विशेषज्ञ की मदद ली जा रही है। आरोपियों की पहचान के लिए टीम का गठन किया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें