फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: भोजपुर के गांव अतरौली में मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, इन्वर्टर की बैटरी फटने की आशंका

Sat, 10 Jan 2026 01:49 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
Ghaziabad Fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मोदीनगर के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव अतरौली में शुक्रवार देर रात एक मेडिकल स्टोर में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उसने देखते ही देखते पूरे स्टोर को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन


स्टोर संचालक किरणपाल को शनिवार सुबह इस दुखद घटना की जानकारी मिल सकी। प्रारंभिक जांच में आग का कारण इन्वर्टर की बैटरी फटने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

इस आगजनी की घटना में अंकित मेडिकल स्टोर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। स्टोर में मौजूद दवाइयां, अन्य मेडिकल उपकरण और इन्वर्टर पूरी तरह से नष्ट हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें