फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कन्फेक्शनरी में लगी भीषण आग, लाखों रुपये की क्षति

विज्ञापन
मोदीनगर में हापुड़ मार्ग स्थित कन्फेक्शनरी में लगी आग । स्रोत: वीडियोग्रैब
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के हापुड़ मार्ग पर गांव गदाना स्थित सब्जी मंड़ी के सामने एक कन्फेक्श्नरी में बृहस्पतिवार रात भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू किया। दुकानदार ने रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

हापुड़ मार्ग स्थित शास्त्री नगर कॉलोनी के रहने वाले ईश्वर सिंह की सब्जी मंडी के सामने कन्फेक्शनरी है। ईश्वर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात करीब दो बजे दुकान में भीषण आग लग गई। पड़ोसी ने उन्हें घटना की जानकारी दी। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। ईश्वर सिंह ने लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया मगर आग विकराल होती गई। आग के कारण मोदीनगर हापुड़-मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर दमकल की एक गाड़ी पहुंची। दमकलकर्मियों ने एक घंटे में आग को बुझाया। ईश्वर सिंह का आरोप है कि किसी ने रंजिशन दुकान में आग लगाई है। आग के कारण लगभग तीन लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। ईश्वर सिंह ने बताया कि दुकान में बीते तीन महीनों में दो बार चोरी हो चुकी है। एफएसओ अमित कुमार का कहना है कि एक गाड़ी की मदद से आग को काबू कर लिया गया। आग के कारण कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें