फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: विवाहिता ने पंखे से लटककर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। कृष्णानगर कॉलोनी में रविवार दोपहर 27 वर्षीय विवाहिता पूजा शर्मा का शव पंखे से लटका मिला। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गांव सीकरी कलां निवासी अनुराग शर्मा पत्नी पूजा और चार व दो वर्षीय पुत्रों के साथ कृष्णानगर कॉलोनी में राहुल चौधरी के मकान में किराये पर रहते हैं। अनुराग सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करते हैं, जबकि पूजा गृहिणी थीं।
पुलिस के मुताबिक, रविवार को अनुराग काम पर गए थे और पूजा दोनों बच्चों के साथ घर पर थी। दोपहर करीब दो बजे चार वर्षीय बच्चा अचानक रोने लगा। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। बच्चे ने किसी तरह दरवाजा खोला तो पूजा कमरे में पंखे से लटकी मिली। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पूजा मेरठ के इंचौली की रहने वाली थीं। उनकी शादी करीब छह वर्ष पहले अनुराग के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें