फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किशोरी को इंस्टाग्राम पर भेजे अश्लील मैसेज, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। थानाक्षेत्र निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी को उसके ही दोस्त ने इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजे। इसके बाद मानसिक तौर पर प्रताड़ित भी किया। किशोरी की मां ने दो दिसंबर को आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। देर रात पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि उनकी बेटी को उसके दोस्त ने अश्लील मैसेज किए। लगातार मैसेज से परेशान होकर बेटी ने उसकी आईडी को ब्लॉक कर दिया। आरोप है कि युवक ने अपने दोस्तों की आईडी का इस्तेमाल कर अभद्र टिप्पणी कर बेटी को बदनाम किया। यहां तक कि फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाकर भी परेशान कर रहा है। इससे उनकी बेटी मानसिक तनाव में आ गई है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सर्विलांस टीम सभी आईडी के आईपी एड्रेस को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें