फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तीन नवंबर को मेरठ में होगी किसानों की महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बाबूगढ़ छावनी में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के पदाधिकारियों की पंचायत हुई। इसमें संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी धर्मेंद्र मलिक मुख्य अतिथि रहे। पंचायत की अध्यक्षता सुधीर त्यागी ने की और संचालन कालू प्रधान ने किया।
विज्ञापन


धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि तीन नवंबर को मेरठ में विशाल किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसमें गन्ना मूल्य वृद्धि, बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा, धान की समर्थन मूल्य पर खरीद और जलभराव समेत किसानों से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि किसानों को मेरठ जाने से रोका गया तो वे वहीं धरने पर बैठ जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हापुड़ जिले से 400 किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए मेरठ रवाना होंगे।

इस मौके पर हापुड़ जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर, बुलंदशहर जिलाध्यक्ष शैलू आर्य, गाजियाबाद युवा जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी, बागपत जिलाध्यक्ष सहदेव, विनीत त्यागी और अशोक नागर समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें