फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बंदराें के झुंड ने किशोरी पर किया हमला, छत से गिरकर घायल

विज्ञापन
मोदीनगर। बंदरों के झुंड के डर से छत से गिरने घायल किशोरी। स्रोत: परिवार - फोटो : kathua news
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के गांव सीकरी खुर्द में मंगलवार दोपहर मकान की छत पर टहल रही 15 वर्षीय किशोरी पर बंदरों के झुंड के हमला कर दिया। बंदरों के हमले से किशोरी छत से गिर गई। किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

गांव सीकरी खुर्द निवासी दीपक कुमार की 15 वर्षीय बेटी कनक शर्मा मंगलवार दोपहर छत पर धूप में बैठी हुई थी। तभी बंदरों का झुंड वहां उत्पात मचाने लगा। उत्पात मचा रहे बंदरों के झुंड ने कनक शर्मा पर हमला बोल दिया। कनक बंदरों से बचने के लिए दौड़ी तो वह छत से गिर गई। गिरने के कारण कनक गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका नगर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। नगर में बंदरों का आतंक चरम पर है और बंदरों के आतंक के कारण यहां आए दिन घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें