फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: टीएचए की सोसायटी में सजेगा गणपति दरबार, मिलकर करेंगे बप्पा की आराधना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
साहिबाबाद। गणेश चतुर्थी को लेकर टीएचए की सोसायटियों में तैयारियां तेज हो गई हैं। वैशाली, वसुंधरा, इंदिरापुरम, कौशांबी और टीला मोड़, शालीमार गार्डन की पार्कों और सोसायटियों में सामूहिक रूप से गणपति दरबार सजाया जाएगा। सोसायटियों में गणपति प्रतिमा की स्थापना के साथ रोजाना पूजा-अर्चना, आरती और प्रसाद वितरण की तैयारी की जा रही है। कहीं दो दिन तो कहीं दस दिन तक गणपति उत्सव मनाया जाएगा। इंदिरापुरम की जयपुरिया सनराइज सोसायटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अमित चौधरी ने बताया कि उनकी सोसायटी में दो दिवसीय गणपति उत्सव होगा। शिप्रा सन सिटी और लोटस सोसायटी में भी सामूहिक रूप से बप्पा की स्थापना कर पूजा-अर्चना की जाएगी। यहां के निवासी परिवार के साथ गणपति दरबार में शामिल होकर आरती और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।



वसुंधरा में दस दिन विराजेंगे बप्पा
वसुंधरा की आदित्य गार्डन सिटी में दस दिवसीय गणपति उत्सव की तैयारी है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कैप्टन दीपचंद ने बताया कि इस दौरान रोजाना गणपति की पूजा और आरती होगी। सोसायटी के निवासी मिलकर उत्सव की व्यवस्थाएं संभालेंगे और श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। दस दिन तक बच्चों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




टीला मोड़, शालीमार गार्डन और वैशाली में भी तैयारियां
टीला मोड़ स्थित भारत सिटी सोसायटी और वैशाली की विभिन्न सोसायटियों में भी गणपति प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी है। वैशाली निवासी सुनील वैद्य ने बताया कि साधना गली, सुपरटेक रेजिडेंसी में में पूजा स्थल को सजाने और कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। सोसायटी निवासी बप्पा की आराधना कर उत्सव को भक्ति और उल्लास के साथ मनाएंगे। वहीं, शालीमार गार्डन निवासी पवन रेड्डी ने बताया कि ओडिशा समाज की ओर से चंद्रशेखर आजाद पार्क में गणपति उत्सव का आयोजन किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें