फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एक फोन कॉल पर पहुंचेगी दमकल की गाड़ी, फायर बुलेट करेंगी गश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। दिवाली की रात किसी भी आगजनी की घटना पर तुरंत नियंत्रण पाने को अग्निशमन विभाग ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। जनपद में 14 अलग-अलग स्थानों पर दमकल की फायर टेंडर खड़े किए जाएंगे। दमकल टीम एक फोन कॉल पर तुरंत घटना स्थल पर पहुंचेंगी। अग्निशमन और आपात सेवा, गाजियाबाद ने आकस्मिक अग्निकांड की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

नियमित फायर स्टेशनों के अलावा, विभिन्न संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त फायर टेंडर और फायर यूनिट तैनात की गई हैं। संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर तत्काल कार्रवाई के लिए इमरजेंसी फायर बुलेट की भी गश्त ड्यूटी लगाई गई है। दिवाली के दौरान आतिशबाजी विक्रय स्थलों, बाजारों और आवासीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अग्निशमन टीमें लगातार गश्त करेंगी और आतिशबाजी विक्रय स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगी।



इन स्थानों पर रहेंगी दमकल गाड़ी तैनात

सीएफओ सौरभ सिंह ने बताया कि अतिरिक्त फायर टेंडर और फायर यूनिट की ड्यूटी के लिए 14 स्थल चिह्नित किए गए हैं। इनमें आवास विकास ग्राउंड वसुंधरा, काला पत्थर रोड आदित्य मॉल और थाना खोड़ा शामिल हैं। गोल पार्क राजेंद्र नगर, विजय नगर रामलीला मैदान और रामलीला मैदान घंटाघर भी सूची में हैं। इसके अतिरिक्त, राज चोपला मोदीनगर, थाना मुरादनगर और लोनी इंटर कॉलेज तिराहा आदि स्थानों पर भी विशेष तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें