फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire in Ghaziabad: शिप्रा सृष्टि सोसायटी की 15वीं मंजिल में लगी आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं

Tue, 26 May 2026 05:26 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
शिप्रा सृष्टि सोसायटी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थानाक्षेत्र स्थित शिप्रा सृष्टि सोसायटी में 15वीं मंजिल पर बने फ्लैट में अचानक आग लग गई। हादसे में समय फ्लैट बंद था। बालकनी से जब आग की लपटें और धुआं निकला तब लोगों को इसका पता चला। 

विज्ञापन


सोसायटी के सुरक्षा कर्मियों व स्थानीय लोगों ने फायर सिस्टम का इस्तेमाल करते हुए आग बुझाना शुरू किया। हालांकि आग फैलती चली गई। सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि फायर स्टेशन वैशाली पर 4 बजे सूचना मिली थी। तुरंत चार वाटर टेंडर के साथ टीम मौके पर पहुंची और करीब आधा घंटे में आग को बुझा दिया गया। 
विज्ञापन

बताया कि सोसायटी का फायर सिस्टम चालू हालत में था और उसकी मदद से आग बुझाने में भी आसानी हुई। सीएफओ ने बताया कि हादसे के समय फ्लैट में कोई नहीं था। कुछ घरेलू सामान जलकर राख हो गया है। शुरुआती जांच में आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें