फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad fire: गाजियाबाद के शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास गोदाम में लगी भीषण आग

Fri, 03 Jun 2022 09:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे ट्रांसपोर्ट के गोदाम में आग लग गई। सूचना मिलने पर साहिबाबाद, वैशाली और फायर स्टेशन कोतवाली से 15 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की 12 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे ट्रांसपोर्ट के गोदाम में आग लग गई। सूचना मिलने पर साहिबाबाद, वैशाली और फायर स्टेशन कोतवाली से 15 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची। 

अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। गोदाम में ट्रांसपोर्ट के सामान के अलावा काफी  माल रखा हुआ था। 
विज्ञापन


आग बुझाने के बाद गोदाम से बचा हुआ माल निकालने का काम जारी है। इसके अलावा दमकल कर्मियों ने एहतियात के तौर पर बराबर के ट्रांसपोर्ट गोदामों के संचालकों को भी सतर्क कर दिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें