फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 60 रुपये के लेनदेन में मारपीट, किया चौकी का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र की सरस्वती विहार कॉलोनी निवासी विनीत से उनके परिचित उबेद और विजय ने शनिवार रात मारपीट की। विवाद 60 रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ था। युवक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर भी दी है। वहीं मुकदमा दर्ज न होने पर भारतीय किसान यूनियन अनाज के अध्यक्ष सचिन शर्मा और संगठन समर्थकों ने चौकी का घेराव करते हुए पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। हालांकि 28 सितंबर की शाम पुलिस ने दो आरोपियों को नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में विनीत ने बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे सौ फुटा रोड स्थित बिजली उपकेंद्र के पास उबेद और विजय ने उन्हें रोका और गाली-गलौज करने लगे। बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने दोनों से 60 रुपये उधार लिए थे। हालांकि रुपये वह लौटा भी चुके हैं। इसके बावजूद 27 सितंबर को दोनों ने उनसे मारपीट की। शोर मचाने पर स्थानीय लोग वहां पहुंचे तब आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकले। वहीं रविवार को किसान यूनियन के पदाधिकारी और समर्थकों ने परिजनों के साथ चौकी घेराव करते हुए पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें