फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला अधिवक्ता को घर में खींचकर की गाली-गलौज

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। ज्ञानखंड चार स्थित घर में पजेशन नोटिस चस्पा करने गई महिला अधिवक्ता को व्यक्ति ने घर में खींचकर अभद्रता की। महिला के साथ गली-गलौज की। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कविनगर थाना क्षेत्र के एक इलाके में रहने वाली महिला अधिवक्ता ने इंदिरापुरम थाने में मादी नामक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला अधिवक्ता पंजाब नेशनल बैंक सहित विभिन्न बैंक में लीगल एडवाइजर के तौर पर काम करती हैं। वह पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों एमएफ अंसारी, राजीव गुप्ता और अपनी टीम के सदस्यों राजेश कुमार, विनीत आदि के साथ ज्ञान खंड चार में पजेशन नोटिस सर्वे करने गई थीं। जब उन्होंने वहां रहने वाले लोगों से नोटिस रिसीव कराने के उद्देश्य से उक्त संपत्ति के गेट के अन्दर कदम रखा, तभी वहां पर पहले से ही खड़े हुए मादी नामक व्यक्ति ने उन्हें गेट के अन्दर खींचकर गेट बंद कर लिया। और गाली देने लगा। महिला अधिवक्ता के अनुसार वह बड़ी मुश्किल से मादी नामक व्यक्ति से अपना हाथ छुड़ाकर गेट के बहार निकलीं और वहां उपस्थित बैंक स्टॉफ व अपनी टीम के सदस्यों को यह बात बताई। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें