फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मोपेड से घर लौट रहे पिता-पुत्र को कार ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र स्थित अर्थला कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र सिंह और उनके बेटे सुशांत सिंह को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसा सात जनवरी की देर रात करीब 12 बजे का है। दोनों पिता-पुत्र का एमएमजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके पैरों में कई जगह फ्रेक्चर हुआ है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

एसीपी श्वेता यादव ने बताया कि बुधवार रात धर्मेंद्र सिंह अपने बेटे सुशांत के साथ मोपेड पर मोहन नगर से घर की तरफ जा रहे थे। उन्होंने नरेंद्र मोहन अस्पताल के सामने यू-टर्न से मोपेड को गाजियाबाद की तरफ मोड़ दिया। तभी दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में घायल पिता-पुत्र को स्थानीय लोगों ने मोहन नगर अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। हालत गंभीर होने की वजह से दोनों को एमएमजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां धर्मेंद्र सिंह के सिर, कंधे में चोट के साथ बाएं पैर में कई जगह फ्रेक्चर की पुष्टि हुई। वहीं सुशांत के बाएं पैर में घुटने से ऊपर के हिस्से में फ्रेक्चर हुआ है। एसीपी ने बताया कि कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़ित पक्ष की तरफ से लिखित तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें