फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भैंस दिलाने के नाम पर किसान से सात लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के गांव सैदपुर हुसैनपुर डीलना निवासी किसान रविन्द्र कुमार से भैंस दिलाने के नाम पर सात लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सैदपुर हुसैनपुर डीलना निवासी रविन्द्र कुमार ने बताया कि उन्होंने एक साइट पर ऑनलाइन भैंस बिक्री के लिए देखी। रविन्द्र ने बीती 9 अगस्त को कॉल किया तो विक्रेता ने अपना नाम सोनू जाट निवासी राजस्थान बताया और अपना आधार कार्ड व पैन कार्ड भेजा। इसके बाद 6.95 लाख रुपये में भैंसों का सौदा हो गया। विक्रेता ने कहा कि ऑनलाइन भुगतान करने पर दो भैंस भेज दी जाएंगी। इसके बाद रविन्द्र ने रकम ट्रांसफर कर दी। कई दिन बाद भी जब भैंसें नहीं पहुंचीं तो रविन्द्र ने अपनी रकम वापस मांगी। पैसे मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें