फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: सोसायटी के प्लाजा की लिफ्ट में एक घंटे तक फंसा रहा परिवार, महिला अल्ट्रासाउंड कराने आई थी क्लीनिक

Fri, 23 Jan 2026 10:51 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

अहिंसा खंड एक स्थित कृष्णा विस्टा सोसायटी के प्लाजा की लिफ्ट में एक परिवार करीब एक घंटे तक फंसा रहा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सोसायटी की लिफ्ट में आए दिन खराबी आती रहती है।
विज्ञापन
कृष्णा विस्टा सोसायटी के प्लाजा की लिफ्ट में एक घंटे तक फंसा रहा परिवार - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरापुरम के अहिंसा खंड एक स्थित कृष्णा विस्टा सोसायटी के प्लाजा की लिफ्ट में शुक्रवार को एक महिला मरीज अपने पति और दो बेटियों के साथ लिफ्ट में करीब एक घंटे तक फंसी रही। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने आरडब्ल्यूए और मेंटेनेंस प्रबंधन को सूचित किया। लोगों का आरोप है कि सूचना के काफी देर तक कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा। 

विज्ञापन


वहीं, डॉ. संजय लाभ ने बताया कि दोपहर करीब 12:30 बजे पेट दर्द से पीड़ित महिला अल्ट्रासाउंड कराने क्लीनिक आई थी। इसी दौरान लिफ्ट अचानक बंद हो गई और परिवार अंदर फंस गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। करीब 40 मिनट बाद लिफ्ट का रखरखाव करने वाला कर्मचारी आया और मशक्कत के बाद दरवाजा खोलकर महिला को बाहर निकाला। बाहर आते ही महिला की हालत बिगड़ गई और वह बेसुध हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सोसायटी की लिफ्ट में आए दिन खराबी आती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें