फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दुकान बुकिंग के नाम पर परिवार से सात लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। महानगर की पॉश कॉलोनी यमुनापुरम निवासी एक परिवार रियल एस्टेट कंपनी की धोखाधड़ी का शिकार हो गया। नोएडा स्थित एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशकों ने सेक्टर-150 में दुकान आवंटित करने का झांसा देकर पीड़ित परिवार से 7 लाख रुपये ठग लिए। लंबे समय तक चक्कर कटवाने और दुकान न देने पर पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की, जिसके बाद कोतवाली देहात पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

देहात कोतवाली की यमुनापुरम काॅलोनी निवासी तेजवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र अरुण कुमार सिंह दुकान खरीदना चाहता था। अक्तूबर 2020 में उनके पास विजटाउन प्लानर्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से एक ई-मेल प्राप्त हुआ। इसमें नोएडा के सेक्टर-150 स्थित एससी-02/ए3 प्रोजेक्ट में ग्राउंड फ्लोर पर करीब 399 वर्ग फुट की दुकान का प्रस्ताव दिया गया था। कंपनी के निदेशकों अभय कुमार और मनीष श्रीवास्तव ने लुभावनी बातें कर अरुण को अपने जाल में फंसा लिया। आरोपियों के झांसे में आकर पीड़ित परिवार ने दुकान बुक करने का मन बना लिया। तेजवीर सिंह की पत्नी गायत्री देवी के पंजाब नेशनल बैंक यमुनापुरम शाखा के खाते से दो बार में कुल 7 लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए कंपनी के खाते में ट्रांसफर किए गए। पहली किस्त 18 फरवरी 2020 को एक लाख रुपये और दूसरी किस्त 29 फरवरी 2020 को 6 लाख रुपये के रूप में दी गई। आरोप है कि जब भी पीड़ित ने दुकान के संबंध में पूछताछ की, तो उसे टालमटोल कर बहलाया जाता रहा। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब न तो दुकान मिली और न ही पैसे वापस मिले, तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। आरोप है कि निदेशकों ने कूट रचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी की नीयत से इस पूरी वारदात को अंजाम दिया।

कोट
- पीड़ित की तहरीर के आधार पर नोएडा की विजटाउन प्लानर्स कंपनी के निदेशकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बैंक ट्रांजेक्शन और ई-मेल के साक्ष्यों की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - प्रखर पांडेय, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें