हापुड़ नगर के मोहल्ला सेगेवाला में शराब पीकर हुई कहासुनी के बाद चचेरे भाई ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से युवक की हत्या कर दी। मौके पर पहुंचे सीओ ने घटना की जांच करते हुए हत्यारोपी की तलाश शुरू करा दी है।
मोहल्ला निवासी इंदु हलवाई का काम करता था, वहीं उसका चचेरा भाई मुकेश भी हलवाई का ही काम करता है। इंदु के परिवार में दो बेटी और दो बेटे के अलावा पत्नी है। मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे दोनों के बीच घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज होने लगी। उस समय मुकेश ने नशा किया हुआ था। इंदु ने उसे अपने घर जाने के लिए कहा, लेकिन आरोपी नहीं माना। इसी दौरान इंदु ने पुलिस को सूचना देने की धमकी दी तो आरोपी ने घर से बर्फ तोड़ने वाला सुआ लाकर उसके पेट में घोंप दिया।