फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जाट हूं, 50 थार खड़े-खड़े खरीद दूंगी': शराबी महिला ने किया हंगामा, साथ में दो दरोगा ने भी दिखाया रौब; Video

Sun, 04 Jan 2026 02:16 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

आरोपी महिला ने अभिषेक नेहरा और उसके साथी शुभम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गौर करने वाली बात यह है कि पूरा घटनाक्रम मोदीनगर थाना क्षेत्र का है मगर महिला ने रिपोर्ट निवाड़ी थाने में दर्ज कराई। अभिषेक का आरोप है कि महिला के साथ मौजूद दोनों दरोगा निवाड़ी थाने में तैनात है। इसलिए दरोगाओं ने अपने पद का दुरूपयोग कर उनके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
कैमरे में कैद हुई घटना - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदीनगर के निवाड़ी रोड पर बिजलीघर के समीप स्थित अपने मकान के सामने खड़ी गाड़ियों को हटाने के लिए कहना युवक अभिषेक नेहरा और उसके साथी को महंगा पड़ गया। गाड़ी हटाने के लिए कहने से बौखलाई महिला और निवाड़ी थाने के दो दरोगाओं ने जमकर बवाल काटा। हंगामा करते हुए महिला ने जातिसूचक शब्द कहे। बोली कि जाट हूं कोई अनुसूचित जाति की नहीं हूं। भट्ठा मालकिन हूं ऐसी 50 थार खड़े खड़े खरीद दूंगी। दरोगाओं ने भी वर्दी का पूरा रौब जमाया और अभिषेक व उसके साथी को जमकर हड़काया। अभिषेक ने पुलिस कमिश्नर से मामले की शिकायत की है। घटना से जुडे़ दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। घटना 21 दिसंबर की है।

विज्ञापन
Trending Videos

मोदीनगर थाना क्षेत्र के गांव बुदाना निवासी अभिषेक नेहरा ने बताया कि निवाड़ी रोड बिजलीघर के समीप उनका मकान है। बीते 21 दिसंबर की रात वह मकान पर गाड़ी खड़ी करने गए थे। आरोप है कि मकान के बाहर दो गाडियां खड़ी हुई थी। जिसमें दो दरोगा और एक महिला शराब पी रही थी। उन्होने अपनी गाड़ी खड़ी करने के लिए घर के सामने से गाड़ी हटाने के लिए कहा तो महिला और दोनों दरोगा आग बबूला हो गए। गुस्साए दरोगाओं और महिला ने जमकर बवाल काटा। अभिषेक और उसके साथी को धमकाते हुए गाली गलौंज की। बोली तू जाट है तो मैं भी जाट हूं। महिला ने जाति सूचक शब्द भी कहे। इसके अलावा दोनों दरोगाओं ने भी उनसे गाली गलौंज की। अभिषेक ने वीडियो बनाई तो दरोगाओं के तेवर ढीले पड़ गए मगर महिला फिर भी अभद्रता करती रही। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। मामला बढ़ने पर आरोपी अपनी अपनी कार लेकर चले गए।

महिला ने अभिषेक और उसके दोस्त पर कराई पीछा कर गाड़ी से खीचने की एफआईआर
आरोपी महिला ने अभिषेक नेहरा और उसके साथी शुभम के खिलाफ गाड़ी से पीछा करने और बाहर खीचने का आरोप लगाते हुए निवाड़ी थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। गौर करने वाली बात यह है कि पूरा घटनाक्रम मोदीनगर थाना क्षेत्र का है मगर महिला ने रिपोर्ट निवाड़ी थाने में दर्ज कराई। अभिषेक का आरोप है कि महिला के साथ मौजूद दोनों दरोगा निवाड़ी थाने में तैनात है। इसलिए दरोगाओं ने अपने पद का दुरूपयोग कर उनके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई।


 

धोखाधड़ी में आरोपी है महिला और उसका पति
महिला और उसके पति के खिलाफ निवाड़ी थाने में 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज है। आरोप है कि महिला और उसके पति ने भट्ठे में मुनाफे का लालच देकर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी।

वीडियो डिलीट नहीं करने पर दरोगाओं ने दी जेल भेजने की धमकी
अभिषेक ने बताया कि वीडियो बनती देख दरोगाओ के तेवर ढीले पड़ गए। एक दरोगा महिला के कंधे पर हाथ रखकर उसे शांत करने का प्रयास करने लगा। आरोप है कि महिला के चले जाने के बाद दरोगाओं ने अभिषेक से वीडियो डिलीट करने के लिए कहा। वीडियो वायरल करने पर जेल भेजने की धमकी दी। अभिषेक ने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की। मामला संज्ञान में आने के बाद एक दरोगा पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

एसीपी ने निवाड़ी पुलिस से मुकदमे की विवेचना हटकार मोदीनगर पुलिस को सौंपी
एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। प्रकरण से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। महिला की ओर से अभिषेक और शुभम के खिलाफ दर्ज कराए  गए मुकदमें विवेचना मोदीनगर थाने को ट्रांसफर कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें