फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दर्जन कर्मी मिले गायब, सफाई व्यवस्था भी मिली बेहाल

Sun, 08 May 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
cleaning - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार को डीएम के औचक निरीक्षण से कलक्ट्रेट में व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। ऑफिस का समय 10 बजे होने के बावजूद 10.20 मिनट पर कार्यालयों में झाड़ू लगते हुए दिखाई दी। विभिन्न विभागों में 12 कर्मचारी गायब मिले। डीएम ने सभी 12 कर्मचारियों के वेतन काटने का आदेश जारी करते हुए अव्यवस्थाओं पर कड़ी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


 डीएम शनिवार की सुबह ठीक दस बजे जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने आबकारी, जिलापूर्ति कार्यालय, संयुक्त कार्यालय कलेक्ट्रेट, ईआरके सेक्शन, एडीएम भू सिंचाई, अपर जिलाधिकारी भू-संयुक्त संगठन, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया।

वरिष्ठ अभियोजन कार्यालय में सुबह 10.20 बजे सफाई होता देख उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की। कार्यालय में वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी भी अनुपस्थित पाए गए, डीएम ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। डीएम ने ने सभी अफसरों और कर्मचारियों को समय से आने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें