फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गौर ग्रीन विस्टा सोसायटी के बाहर युवक के पैर पर कुत्ते ने काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। न्यायखंड एक स्थित गौर ग्रीन विस्टा सोसायटी के बाहर शनिवार बाहर निकल रहे एक युवक को कुत्तों के झुंड ने काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद लोगों दहशत का माहौल है। निवासियों का आरोप है कि लावारिस कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोसायटी के कुछ लोग बाहर लावारिस कुत्तों को खाना डालते हैं। कई बार मना करने के बाद भी उन्होंने खाना देना बंद नहीं किया है। इसी वजह से कुत्ते आक्रामक होते जा रहे है। इसकी शिकायत उन्होंने क्षेत्र की चौकी और नगर निगम में की है।
विज्ञापन

सोसायटी निवासी शैलेश कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे फोन पर बात करते हुए सोसायटी के बाहर किसी काम से जा रहे थे। उसी दौरान पास बैठे एक कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। इसके तुरंत बाद आसपास से अन्य कुत्ते भी आकर उनपर झपट गए। पास से गुजर रहे लोगों ने देख उन्हें किसी तरह कुत्तों से बचाया। इसके बाद उन्हें पैर पर गंभीर चोट आई है। उन्होंने बताया कि सोसायटी के बाहर एक महिला इन कुत्तों को खाना खिलाती है। इसकी वजह से सोसायटी के बाहर ही कुत्ते बैठे रहते है। उन्होंने कुत्ते पकडऩे की नगर निगम से शिकायत कि है। साथ ही, महिला के खिलाफ कार्रवाई मांग करते हुए पुलिस से भी शिकायत की है। वहीं, पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अनुज कुमार सिंह ने बताया कि निगम में शिकायत मिलती है। वहां निगम की तरफ से कुत्ते पकड़ने के गाड़ी जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें