फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। एलिवेटेड रोड पर हज हाउस के पास तेज रफ्तार कार ने ई-स्कूटी सवार डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचना दी है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सुनील सिंह परिहार निवासी छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा परिवार के साथ रहते थे। वह गाजियाबाद में डिलीवरी बॉय का काम करते थे। उनकी मां लक्ष्मी ठाकुर ने पुलिस को बताया कि 27 जुलाई की रात सुनील डिलीवरी देने जा रहे थे। एलिवेटेड रोड पर हज हाउस के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी ई-स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। टक्कर लगने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान सुनील को मृत घोषित कर दिया। इंदिरापुरम एसीपी सूर्यबली मौर्या ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें