फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवक पर किया जानलेवा हमला, सिर फटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। थाना क्षेत्र के गांव बिरौली में पुरानी रंजिश में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। आरोपी पूर्व में पीड़ित युवक के चाचा की हत्या में भी शामिल रहा था। वह बीते दिनों ही जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बिरौली निवासी शुभम चौधरी ने पुलिस को बताया कि 28 जनवरी की सुबह करीब 8 बजे वह अपने खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के ही सौरभ ने रास्ते में अपनी बुग्गी खड़ी कर उनका रास्ता रोक लिया। शुभम ने जब रास्ता देने को कहा, तो आरोपी गाली-गलौज और बहस करने लगा। विरोध करने पर सौरभ ने बुग्गी में रखे पैने (बैलों को हांकने वाला नुकीला हथियार) से शुभम के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। पीड़ित शुभम का आरोप है कि हमलावर सौरभ आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उस पर करीब एक साल पहले अपने सगे चाचा की हत्या करने का आरोप है, जिसके चलते वह जेल की सजा भी काट चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी अक्सर अपने पास हथियार रखता है और लोगों को डराने-धमकाने का काम करता है। घटना के बाद घायल शुभम ने तुरंत थाने पहुंचकर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने उनका डॉक्टरी परीक्षण कराया। शुक्रवार को पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अनूपशहर ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें