फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दिवाली के बाद क्रिसमस और नए साल की खुशियों में मिलावट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दिवाली के बाद अब क्रिसमस और नए साल की खुशियों में भी मिलावट का खेल किया जा रहा है। बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पांडव नगर में यश फूड प्रोडक्ट नाम की फर्म पर छापेमारी की और वहां करीब 1600 किलोग्राम कच्चा माल सीज किया। इसमें ज्यादातर सामान एक्सपायर था।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य सुरेश मिश्र ने बताया कि सूचना के आधार पर टीम फर्म में पहुंची थी, जहां बेकरी में इस्तेमाल होने वाले केमिकल मिले हैं। मौके से विभिन्न प्रकार के रंगों समेत नौ सैंपल लिए गए हैं। कुछ नए लेबल भी मिले हैं। सीज किए गए माल की कीमत करीब साढ़े छह लाख रुपये है। लेबल बदलकर एक्सपायर माल को किस प्रकार बाजार में पहुंचाया जा रहा था, इसकी जांच के लिए टीम गठित की गई है। इसका नेतृत्व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय करेंगे।
मोहाली और दिल्ली से आ रहा था एक्सपायर कच्चा माल
शुरुआती जांच में सामने आया है कि फर्म मोहाली (पंजाब) और दिल्ली से कच्चा माल मंगवाती है। इसके बाद यहां से जिले की कई दुकानों पर इसकी आपूर्ति की जाती है। जांच में वहां मिले ज्यादातर सामान के ऊपर से लेबल या तो हटा दिए गए थे या फिर उन्हें हटाने का प्रयास किया गया था। फर्म से मिले नए लेबलों को एक्सपायर हो चुके उत्पादों पर लगाने की तैयारी की जा रही थी। हालांकि, इससे पहले ही कार्रवाई हो गई। उन्होंने बताया कि मौके से मिले एक्सपायर केमिकल के इस्तेमाल से लोग बीमार हो सकते थे। जिन स्थानों पर हाल ही में फर्म से कच्चे माल की आपूर्ति की गई है, उनके बारे में पता किया जा रहा है, जिससे इसे पूरी तरह बाजार से हटाया जा सके।
विज्ञापन

आपूर्ति करने वाली कंपनी से सांठगांठ का शक
सहायक आयुक्त ने बताया कि शुरुआती जांच के बाद आपूर्ति करने वाली कंपनी भी शक के घेरे में है। जिस प्रकार से लेबल बदले जा रहे थे, उससे लग रहा है कि यह फर्म वहां से एक्सपायर सामान लेकर उसे नए लेबल के साथ यहां बेच रही थी। क्रिसमस और नववर्ष पर बेकरी उत्पादों की मांग बढ़ जाती है। इसी दौरान माल मंगवाया गया था। संबंधित कंपनी को भी नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा। सभी सैंपल लखनऊ की लैब में भेजे जा रहे हैं। एक महीने के अंदर रिपोर्ट आ जाएगी।
एक्सपायर केमिकल से संक्रमण के साथ कैंसर होने का भी डर
एमएमजी अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन संतराम वर्मा ने बताया कि एक्सपायर हो चुकी कोई भी खाद्य सामग्री खाने से लोग बीमार हो सकते हैं। केमिकल के मामले में यह और खतरनाक हो सकता है। एक्सपायर हो चुके खाद्य केमिकल के सेवन का सीधा असर लिवर और आंतों पर पड़ता है। इससे गंभीर संक्रमण हो सकता है। इसके प्रभाव बढ़ने पर कैंसर का खतरा भी हो सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें