फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दबंग ने सेंटरिंग कारोबारी के सिर में लोहे की रॉड मारकर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के गांव दौसा बंजारपुर में दबंग ने टशनबाजी में सेटरिंग कारोबारी के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव कलछीना निवासी यासिन ने बताया कि वह सेटरिंग का कारोबार करते हैं। शनिवार को वह अपने बेटे के साथ गांव दौसा बंजारपुर में सेटरिंग लगा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी दबंग गौरव वहां पहुंचा और टशनबाजी में गाली-गलौज करने लगा। गुस्साए आरोपी ने लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। आरोपी ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों के जमा होने पर आरोपी वहां से भाग गया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार गौरव निवासी दौसा बंजारपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें