फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फल बेचता मिला 50 हजार का इनामी बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मध्यप्रदेश के पारदी गिरोह के शोरूम चोरी में वांछित और 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश चरणसिंह को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश पहले पंजाब में और दो माह पूर्व ही राजस्थान आया। पुलिस से बचने के लिए नाम और पता छिपाकर राजस्थान में ठेला लगाकर फल बेचता मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एडीसीपी क्राइम पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि जनवरी 2024 में पारदी गिरोह के 18 सदस्यों ने लोनी स्थित राम विहार मार्केट में सोनू वर्मा के शोरूम लाखों रुपये के जेवर चुरा लिए थे। क्राइम ब्रांच पूर्व में ही 17 बदमाशों को जेल भेज चुकी है। इनमें 50 हजार रुपये का ईनामी चरण सिंह निवासी हड्डी मिल थाना कोतवाली सिटी जनपद गुना मध्यप्रदेश व मूल निवासी छोटी कनेरी थाना धरनावदा वांछित चल रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने चरण सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि चरण सिंह चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद पंजाब के भटिंडा स्थित मंडी में छिपकर रहा। दो माह पूर्व वह राजस्थान गया और वहां भी फल बेचने का काम कर लिया। बताया कि यह गिरोह लाठी, डंडे और गुलेल लेकर दुकानों और शोरूम के बाहर लोहे की चादर लगाकर शटर तोड़कर चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देता था। 18 सदस्यों के गिरोह में तीन बदमाश 50-50 हजार रुपये के ईनामी थे। 10 बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य की घेराबंदी कर बाहरी राज्यों से गिरफ्तार किया गया है। सर्राफ के शोरूम में चोरी करने वाले सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें