फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गंगा की रेती में पांच किमी दायरे में सजेगा आस्था का संगम, स्वच्छता-सुरक्षा पर विशेष जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजमोहन वार्ष्णेय
विज्ञापन

अनूपशहर। कस्बे में आस्था के सबसे बड़े केंद्र कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को भव्य, आकर्षक और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर पालिका परिषद ने तैयारी शुरू कर दी है। मेले में देश-विदेश और विभिन्न जनपदों से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा तथा सांस्कृतिक आयोजनों के लिए नगर पालिका ने 12 प्रमुख कार्यों की निविदा जारी कर दी है। इन कार्यों पर 24.74 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मेले को आकर्षक स्वरूप देने के लिए शासन स्तर से करीब 60 लाख रुपये का बजट मिला है, जिससे इस बार मेले का स्वरूप पहले से कहीं अधिक भव्य नजर आएगा।

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने बताया कि मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए होने वाले विभिन्न कार्यों के लिए इच्छुक ठेकेदार छह नवंबर की दोपहर दो बजे तक अपनी निविदाएं जमा कर सकेंगे। उसी दिन शाम चार बजे निविदाएं खोली जाएंगी। पालिका प्रशासन ने साफ निर्देश दिए हैं कि सभी चयनित कार्य 19 नवंबर तक अनिवार्य रूप से पूरे करने होंगे, ताकि मेले के मुख्य दिनों में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

निविदा में प्रतिभाग करने के लिए ठेकेदारों को पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, पैन कार्ड और जीएसटी पंजीकरण देना अनिवार्य किया गया है। साथ ही दो प्रतिशत धरोहर राशि भी जमा करानी होगी। उन्होंने दावा किया कि इस बार मेले का आयोजन भव्य और कुछ अलग होगा। इसके लिए किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

-
सीसीटीवी-ड्रोन से निगरानी और बुनियादी सुविधाओं पर रहेगा जोर
बताया कि करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र में गंगा तट पर लगने वाले इस विशाल रेतीले मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। मेले की निगरानी के लिए सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों की व्यवस्था पर 2.48 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, गंगा की रेती में जंगल और झाड़ियों की सफाई के लिए 4.49 लाख रुपये और रास्तों के गड्ढे भरने, कूड़ा निस्तारण व ट्रैक्टर-ट्रॉली संचालन पर 2.47 लाख रुपये खर्च होंगे। श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाओं के तहत गंगा के खादर क्षेत्र में अस्थायी नल और पुल के नीचे दो सबमर्सिबल लगाने के लिए 1.84 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। महिला श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए चेंजिंग रूम बनाने पर 1.96 लाख रुपये खर्च होंगे।

-

सांस्कृतिक आयोजनों के लिए लगेगा भव्य पंडाल
मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के मनोरंजन और धार्मिक माहौल के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पंडाल, लाइट और साउंड व्यवस्था पर 4.44 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा मंच पर प्रस्तुति देने वाले कलाकारों के सम्मान व शील्ड पर 76,700 रुपये व्यय होंगे। स्वच्छता के मद्देनजर अस्थायी शौचालयों व यूरिनल पर 1.88 लाख, सफाई कर्मचारियों व उपकरणों पर 2.53 लाख और सफाई रसायनों पर 1.50 लाख रुपये खर्च होंगे। प्रचार-प्रसार और व्यवस्था बनाए रखने के लिए बोर्ड, बैनर और बैरिकेडिंग पर 2.01 लाख तथा फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी पर 1.51 लाख रुपये तय किए गए हैं।
विज्ञापन

-

सैकड़ों साल पुराना है अनूपशहर का कार्तिक पूर्णिमा लक्खी मेला

अनूपशहर में गंगा तट पर लगने वाला कार्तिक पूर्णिमा का लक्खी मेला सैकड़ों साल पुरानी धार्मिक परंपरा का प्रतीक है। इस मेले में हर साल लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। गंगा की रेती में लगने वाले मेले में आस्था, भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलता है। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान की परंपरा के चलते इस मेले का विशेष धार्मिक महत्व है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें