फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवती के बुलाने पर महागुनपुरम पहुंचा था 12 का छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र की महागुनपुरम सोसायटी के विनायक टॉवर से संदिग्ध परिस्थिति में गिरकर कक्षा 12 के छात्र प्रथम कांत की मौत के मामले में परिजनों ने एक युवती और उसके परजिनों पर मारपीट कर टॉवर से फेंकने का आरोप लगाया है। वहीं, 12 अगस्त को लैंडक्रॉफ्ट सोसायटी की 25वीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थिति में गिरकर हुई अर्पण गोयल की मौत के मामले में परिजनों ने मृतक के दोस्त पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मूलरूप से उत्तराखंड देहरादून में रहने वाले प्रथम कांत वेव सिटी के टॉवर तीन में रहता था। प्रथम कांत के पिता अमित कांत का आरोप है कि 13 अगस्त को एक युवती ने कॉल कर उसे महागुनपुरम सोसायटी में बुलाया। जहां युवती के परिजनों ने उनके बेटे के साथ मारपीट की और 14वीं मंजिल से फेंक कर हत्या करने का आरोप लगाया है। उधर, लैंडक्रॉफ्ट सोसायटी की 25वीं मंजिल संदिग्ध परिस्थिति में गिरकर 23 वर्षीय अर्पण गोयल की मौत के मामले में परिजनों उसके दोस्त के खिलाफ तहरीर दी है। न्यू पंचवटी में रहने वाले अर्पण गोयल के पिता का आरोप है कि उनके इकलौते बेटे को उसके दोस्त ने लैंडक्रॉफ्ट सोसायटी में बुलाया था। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद उनके बेटे ने 25वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। दोस्त को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी बताया है। एसीपी ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनों ने तहरीर दी है। केस दर्ज कर मामले की जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें