फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: बुखार से पीड़ित बच्चे की उपचार के दौरान हुई मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार; सात दिन पहले हुआ था बीमार

Mon, 31 Mar 2025 12:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)

सार

परिजनों ने स्थानीय चिकित्सक से सौरभ का उपचार कराया। लेकिन, बुखार न उतरने पर परिजनों ने उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर नगर के मोहल्ला मीरा रेती निवासी नौ वर्षीय सौरभ की बुखार के कारण मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

मीरा रेती निवासी राकेश के नौ साल के बेटे सौरभ की सात दिन पहले अचानक तबीयत खराब हुई। परिजनों ने स्थानीय चिकित्सक से सौरभ का उपचार कराया। लेकिन, बुखार न उतरने पर परिजनों ने उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। तभी से सौरभ का उपचार वहीं चल रहा था। सोमवार की सुबह उपचार के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, सीएसची अधीक्षक डॉ. आनंदमणि ने बताया कि बच्चे का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा था, जिस कारण उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। विभाग की टीम को मृतक के घर भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें