फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पतंग उड़ाते समय तीसरी मंजिल से गिरा बच्चा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंकरोड थानाक्षेत्र के साहिबाबाद गांव निवासी विनोद के 10 वर्षीय बेटे अरुण की पतंग उड़ाते समय मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा आठ जून की शाम करीब छह बजे हुआ। अरुण माता-पिता का इकलौता बेटा था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि विनोद मूलरूप से महोबा के रहने वाले हैं। पिछले करीब चार-पांच वर्षों से यहां परिवार के साथ रह कर पेंट का काम कर रहे हैं। बताया कि परिवार में पत्नी, बेटा अरुण और तीन छोटी बेटियां हैं। रविवार की शाम करीब छह बजे 10 वर्षीय अरुण मकान की तीसरी मंजिल पर पड़ोस के बच्चों के साथ पतंग उड़ा रहा था। छत पर सुरक्षा दीवार भी छोटी थी। अचानक अनियंत्रित होकर अरुण नीचे जा गिरा। परिवार वाले तुरंत कौशांबी स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एसीपी श्वेता यादव ने बताया कि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें