फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फिटजी के खिलाफ ठगी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विवादों में घिरे आरडीसी स्थित फिटजी कोचिंग सेंटर के खिलाफ एक और अभिभावक ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीड़ित भूपेंद्र सिंह का आरोप है कि उन्होंने अपने बेटे को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए फिटजी कोचिंग सेंटर में 89 हजार रुपये बतौर फीस जमा किए, हालांकि बेटे को न कोचिंग दिलाई गई और न ही रुपये वापस किए गए। पुलिस आयुक्त के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसीपी कविनगर भाष्कर वर्मा ने बताया कि शास्त्रीनगर निवासी भूपेंद्र सिंह के अनुसार उन्होंने अपने बेटे गौरव को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए आरडीसी गाजियाबाद स्थित फिटजी कोचिंग सेंटर में दाखिल कराया। इसके लिए उन्होंने अपने इंडियन बैंक के खाते से 12 नवंबर 2024 को कुल 88 हजार 906 रुपये एनईएफटी द्वारा कोचिंग सेंटर के खाते में ट्रांसफर किए थे। कुछ समय बाद पता चला कि उपरोक्त कोचिंग सेंटर ने अपने संस्थान को बंद कर दिया है।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर फिटजी कोचिंग सेंटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें