फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कारोबारी से नोएडा में जमीन मेंं साझेदार बनाने का झांसा देकर 31.5 लाख रुपये ठगे, चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। हरमुखपुरी कॉलोनी निवासी कारोबारी राजीव खुराना से शातिरों ने नोएडा की जमीन में साझेदार बनाने का झांसा देकर 31.5 लाख रुपये ठग लिए। डीसीपी ग्रामीण के आदेश पर मोदीनगर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हरमुखपुरी कॉलोनी निवासी राजीव खुराना नगर के प्रतिष्ठित कारोबारी हैं। बताया कि बीती जुलाई में बायोगैस प्लांट लगाने के लिए जमीन खरीदने के लिए कुछ लोग उनके पास आए। कारोबारी ने उन्हें हापुड़ रोड और निवाड़ी रोड पर जमीन दिखाई। इसके बाद शातिरों ने नोएडा स्थित होटल में कारोबारी की मुलाकात लालाजी नामक व्यक्ति से कराई। आरोपियों ने कारोबारी को नोएडा में अच्छी कीमत पर जमीन बिकने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपियों ने कारोबारी को नोएडा में जमीन दिखाई और साझेदार बनने के लिए कहा। जमीन का सौदा 83 लाख रुपये में तय हो गया। शातिरों ने कारोबारी को एक कथित किसान से मिलवाया और तहसील ले जाकर एग्रीमेंट करा दिया। कारोबारी ने आरोपियों को 31.5 लाख रुपये दे दिए। एग्रीमेंंट के काफी समय बाद भी जब विक्रेताओं से कोई संपर्क नहीं हुआ तो कारोबारी को कुछ शक हुआ। कारोबारी ने छानबीन शुरू की तो ठगी का पता चला। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर के अनुसार मोहित शर्मा निवासी यमुना विहार दिल्ली, अशोक चौधरी निवासी गौंडा मौजपुर दिल्ली, कविन्द्र निवासी मकोडा दादरी गौतमबुद्धनगर व लाल मित्तल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें