फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डग्गामार बस ने दो बाइकों को मारी टक्कर,बच्चा समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित सीकरी पेट्रोल पंप के समीप शनिवार रात एक बेकाबू डग्गामार बस ने दो बाइको में टक्कर मार दी। बाइक सवार दंपती का दो वर्षीय पुत्र विराट और एक अन्य बाइक सवार आकाश बस के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलाें को उपचार के नगर के एक निजी अस्पताल भेजा गया। वहां दो वर्षीय विराट की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हापुड़ स्थित गांव दस्तोई के रहने वाले विपिन कुमार ने बताया कि वे अपनी पत्नी और अपने दो वर्षीय पुत्र विराट के साथ बाइक द्वारा शनिवार रात गाजियाबाद से लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे जैसे ही वह दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित सीकरी पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे तभी पीछे से आ रही एक बेकाबू डग्गामार बस ने विपिन और एक अन्य बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद विराट और अन्य बाइक सवार आकाश उछल कर बस के नीचे जा गिरे। बस का पहिया विराट के पैरों के ऊपर से उतर गया। विराट की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डग्गामार बस और एक अन्य बस में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ मची हुई थी। इसी दौरान बेकाबू डग्गामार बस ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना का कहना है कि बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें