फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कॉटन वेस्ट देने के नाम पर ठग लिए 9.60 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र के मेजर आशाराम मार्ग सिहानी रोड में रहने वाले सुबोध कुमार ने माल की आपूर्ति करने वाले आरिफ पर 9.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ नंदग्राम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि सुबोध कुमार के मुताबिक वह कॉटन वेस्ट का कार्य करता है। उसकी व उसका मित्र डीके शर्मा कई बार एक साथ मिलकर माल खरीद लेते हैं। शिकायत में बताया है कि आरिफ जो कि आफिया ट्रेडर्स के नाम से कॉटन वेस्ट का व्यापार करता है। उसने 14 रुपये 60 पैसे प्रति किलो कॉटन वेस्ट के हिसाब से तय किया था। इस दौरान आरोपी के मांगे जाने पर पीड़ित ने कई बार में नकद, पेटीएम व आरटीजीएस तथा चेक के माध्यम से 9 लाख 60 हजार रुपये दे दिये लेकिन आज तक आरोपियों आरिफ व ललित ने उसे कोई माल नहीं दिया। बात करने पर आरोपी जल्द ही माल देने का आश्वासन देते रहे। आरोप है कि आरिफ व ललित ने जानबूझकर जालसाजी आर्थिक क्षति पहुंचाई गई, जिसकी क्षतिपूर्ति किसी प्रकार संभव नही है। अब आरोपी पैसे का तकादा करने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। पुलिस आयुक्त के यहां भी मामले की शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके चलते पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और फिर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ। एसीपी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोनों को बुलाकर लेनदेन की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें