फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लॉटरी निकलने का झांसा देकर 95 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। नगर के मोहल्ला वैश्यान में लाॅटरी निकलने का झांसा देकर 95 हजार की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस व साइबर क्राइम को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला निवासी पीड़ित प्रदीप कुमार ने शिकायत देकर बताया तीन दिन पूर्व उनकी पत्नी सुनीता के फोन पर अज्ञात नंबर से एक कॉल आई थी। कॉल कर्ता ने बताया कि उनकी लॉटरी निकली है। आरोपी ने कहा कि उन्हें लाॅटरी की रकम पाने के लिए कुछ फीस जमा करनी होगी। इसके बाद उनकी पत्नी शातिर के झांसे में आ गईं। आरोपी ने उनकी पत्नी के बैंक खाते से 95,700 रुपये ट्रांसफर कर लिए। कुछ देर बाद पीड़ित पक्ष ने आरोपी के नंबर पर कॉल की तो नंबर बंद जा रहा था। इसके बाद उन्हें अपने साथ हुई ठगी की जानकारी हुई। अपराध निरीक्षक हिरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर अज्ञात ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। साइबर टीम को मामले की जांच के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें