फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के दूसरे सोमवार को सोसायटियों के मंदिर में हुआ जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
\n\nसावन के दूसरे सोमवार को सोसायटियों के मंदिर में हुआ जलाभिषेक\n\n- बंद रहा दुर्गा माता मंदिर, सोसायटी के मंदिर में पूजा करने पहुंचे लोग\n\nमाई सिटी रिपोर्टर\n\n साहिबाबाद। सावन के दूसरे सोमवार को मंदिरों में जलाभिषेक के साथ ही पूजा अर्चना हुई। हालांकि इस मौके पर शहर के बड़े मंदिर बंद रहे जबकि सोसायटियों के मंदिर में भी कम ही लोग जलाभिषेक करने पहुंचे। मंदिरों में सोशल डिस्टेंशिंग के साथ पूजा अर्चना की गई।\n\nसोसायटियों के मंदिर सुबह 11 बजे तक खुले रहे। शिप्रा रिवेरा मंदिर समिति पदाधिकारी हेमंत वाजपेयी ने बताया कि मंदिर लगातार खुल रहे हैं लेकिन लोग खुद ही कम पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन




दरअसल टीएचए की अलग-अलग सोसायटियों में कोविड-19 का संक्रमण लगातार अपने पांव पसार रहा है जिसकी वजह से लोग खुद ही सामूहिक जगह पर कम जा रहे हैं। ऐसे में सावन के सोमवार को भी मंदिर में भीड़ कम ही रही। हालंकि जो भी लोग पूजा करने पहुचे उनके बीच भी सोशल डिस्टेंशिंग का पूरा ध्यान रखा गया।\n\n--------------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें