फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ पति है गठबंधन के प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
करोड़ पति हैं गठबंधन के प्रत्याशी
विज्ञापन


गाजियाबाद। लोकसभा की गाजियाबाद सीट से गठबंधन (सपा, बसपा और रालोद) प्रत्याशी सुरेश बंसल करोड़ पति हैं। नामांकन फार्म में उन्होंने अपनी चल संपत्ति 4 करोड़ 23 लाख 39 हजार 315 रुपये घोषित की है। जबकि उनकी पत्नी की चल संपत्ति 3 करोड़ 48 लाख 31 हजार 35 रुपये बताई गई है। गाजियाबाद सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे सुरेश बंसल के पास चल और अचल संपत्ति के तौर पर करोड़ों रुपये हैं। भरे गए नामांकन फार्म में उन्हाेंने अपनी पूरी संपत्ति की घोषणा की है। इसमें चल संपत्ति के रूप में सुरेश बंसल के पास 4 करोड़, 23 लाख और 39 हजार रुपये है। जबकि उनकी पत्नी के नाम पर 3 करोड़ 48 लाख 31 हजार रुपये की संपत्ति है। इस संपत्ति में सोने-जेवरात की कीमत भी शामिल है। बंसल के नाम 72 ग्राम सोना है और पत्नी 460 ग्राम सोने की मालकिन है। वहीं अचल संपत्ति के तौर पर सुरेश बंसल 5 करोड़ 45 लाख के मालिक है। जबकि उनकी पत्नी के पास 46 लाख 21 हजार की अचल संपत्ति है।
विज्ञापन

नामांकन में गायब दिखे रालोद नेता
कलक्ट्रेट में नामांकन करने पहुंचे गठबंधन प्रत्याशी सुरेश बंसल के साथ सपा और बसपा के नेता थे लेकिन रालोद से कोई भी बड़ा नेता नहीं था। वही चुनाव कार्यालय में चंद रालोद नेता ही दिखाई दिए। सोमवार को गठबंधन प्रत्याशी सैकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे। उनके इस जुलूस में रालोद के कार्यकर्ता और पदाधिकारी नहीं दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें