फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना नक्शा पास बनाए घर इंजीनियरों पर गिरेगी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना नक्शा पास बनाए घर इंजीनियरों पर गिरेगी गाज
विज्ञापन

गाजियाबाद। स्वर्णयजंतीपुरम प्लॉट आवंटन घोटाले की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। योजना में बगैर नक्शा पास करवाए घर बनवाने के मामले में जीडीए के इंजीनियरों और अधिकारियों पर कार्रवाई की तलवार लटकने लगी है। जीडीए उपाध्यक्ष ने फरवरी 2005 से लेकर अभी तक जोन में तैनात प्रवर्तन प्रभारियों, जेई और अन्य अधिकारियाें की सूची तैयार करने के आदेश दिए हैं। फिर कार्रवाई की संस्तुति के लिए सूची शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

मामलों में कार्रवाई की तलवार 40 से अधिक इंजीनियरों पर लटकी है। मामला पुराना होने के चलते अधिकांश अधिकारियों की तैनाती वर्तमान में अन्य जगहों पर है। स्वर्णजयंतीपुरम आवासीय योजना में 137 भूखंडों के नियम विरुद्ध आवंटन की जांच मुरादाबाद मंडलायुक्त आरपी सिंह ने कर इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी है। जांच में ही जीडीए अधिकारियों के सामने करीब 26 भवनों का बगैर नक्शा पास हुए निर्माण का मामला सामने आया। वहीं, 40 भवनों का निर्माण नक्शों के अनुसार नहीं है। अब मामला कोर्ट में होने के चलते प्राधिकरण की ओर से इन भवनों की कंम्पाउंडिंग भी नहीं की जा सकती है। जीडीए वीसी के निर्देश पर इस सप्ताह सूची तैयार होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें