फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस से पहले शहर में अलर्ट, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस से पहले शहर में अलर्ट, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
विज्ञापन


गाजियाबाद/साहिबाबाद। दिल्ली में संदिग्ध आतंकी के पकड़े जाने और गणतंत्र दिवस के मद्देनजर गाजियाबाद और साहिबाबाद क्षेत्र में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। खुफिया विभाग को भी अलर्ट कर दिया है। पुलिस ने सभी होटल संचालकों को पहचान पत्र के साथ ग्राहकों को प्रवेश देने के सख्त निर्देश दिए हैं। होटल और गेस्ट हाउस संचालकों को 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे चालू रखने को कहा गया है।
गाजियाबाद के कैला भट्ठा, मसूरी, मुरादनगर, डासना, हिंडन विहार, नंदग्राम समेत टीएचए के खोड़ा, भोपुरा, पसौंडा, शहीदनगर, फर्रुखनगर लोनी आदि संवेदनशील इलाके हैं। सोमवार को मॉल- मल्टीप्लेक्स और होटलों की चेकिंग की गई। दिल्ली बार्डर पर वाहनों की चेकिंग बढ़ा दी गई है। एसएसपी हरि नारायण सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस टीमें लग गई हैं। चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार्डर पर बनाएं जाएंगे बंकर
कौशांबी, यूपी गेट, दिलशाद गार्डन समेत बार्डर से सटे अन्य इलाकों में पुलिस बंकर बनाएगी। इन बंकरों में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। आतंकी गतिविधियों की आशंका के चलते गणतंत्र दिवस के बाद भी कड़ी सुरक्षा रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें