फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

औरंगाबाद। थाना क्षेत्र की अनामिका शुगर मिल पर गन्ना डालने जा रहे एक किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन

बता दें कि खानपुर औरंगाबाद रोड स्थित गांव दौलताबाद निवासी महेंद सिंह 65 वर्ष रविवार की दोपहर अनामिका शुगर मिल पर भैसा बुग्गी में गन्ना लदान कर डालने के लिये जा रहे थे। बुलंदशहर-गढ़मुक्तेश्वर हाइवे स्टेट स्थित गांव लखावटी के निकट पहुंचने पर स्याना की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने बुग्गी में पीछे से टक्कर मार दी। बुग्गी में टक्कर लगते ही किसान बुग्गी से नीचे हाइवे पर आ गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक किसान के छोटे भाई उदयवीर सिंह ने थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर औरंगाबाद अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें