आग लगने से 40 बीघा गेहूं जला
छतारी। क्षेत्र के गांव कमौना मेें रविवार दोपहर आग लगने से 40 बीघा गेहूं की फसल जल गई। सूचना देने के बाद भी दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंचा। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सकेगा।
क्षेत्र के गांव कमौना में अज्ञात कारणों से रविवार दोपहर 40 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कुछ समय के भीतर आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। लपटें निकलती देख जमा हुए ग्रामीणों ने दमकल वाहन को सूचित कर घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। आरोप है कि सूचना देने के बाद भी दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंचा। जली फसल में 15 बीघा लटूरी सिंह, पांच बीघा चंद्रपाल, चार बीघा जय भगवान और चार बीघा रुकमणी और 10 बीघा जीतपाल की है। किसानों से प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। ब्यूरो