फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

114 संवेदनशील केंद्रों पर रहेगी प्रशासन की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
114 संवेदनशील केंद्रों पर रहेगी प्रशासन की नजर
विज्ञापन


गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। जिले व गाजियाबाद लोकसभा सीट पर 694 मतदान केंद्रों के 3033 बूथों पर 17 हजार से अधिक अधिकारी व कर्मचारी लगाए गए हैं। इनमें से करीब तीन हजार कर्मचारियों को रिजर्व ड्यूटी पर रखा गया है। बृहस्पतिवार को डीएम रितु माहेश्वरी व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मतदान से जुड़ी तैयारियों पर निर्वाचन कार्यालय की तरफ से जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि 114 मतदान केंद्रों के 250 बूथों को संवेदनशील की श्रेणी पर रखा गया है, जिन पर माइक्रो ऑर्ब्जबर की व्यवस्था रहेगी। सीडीओ रमेश रंजन ने जानकारी दी कि प्रशासन उन मतदान केंद्रों पर विशेष फोकस दे रहा है, जहां पर बीते लोकसभा चुनावों में 45 फीसदी से कम मतदान हुआ था। इसमें 149 से अधिक पोलिंग बूथ पर 40 फीसदी से कम मतदान हुआ था, जिनमें गाजियाबाद के 16, साहिबाबाद के 124 और लोनी के 6 बूथ शामिल थे। 50 फीसदी से कम मतदान वाले बूथों में गाजियाबाद के 117, साहिबाबाद के 320 और लोनी के 95 बूथ शामिल थे। इस बार प्रशासन आरडब्ल्यूए व सामाजिक संगठनों की मदद से विशेष जागरूकता अभियान चलाएगा, जिससे लोगों को मतदान के प्रति प्रोत्साहित किया जा सके। इस कड़ी में मतदान केंद्र को मॉडल केंद्र भी बनाया जाएगा। जिले में 6419 दिव्यांग मतदाता भी है, जिनके लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर अलग से व्हीलचेयर की व्यवस्था की जाएगी। एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर चुनाव से जुड़ी प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम के नंबर 0120-2826233, 2826055 या फिर टोल फ्री नंबर 1950 पर फोन कर जानकारी दे सकते हैं। इसके साथ ही इस बार निर्वाचन आयोग ने सीविजिल एप लांच किया है जिस पर कोई भी व्यक्ति आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकता है। जानकारी देने वाले की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी। एप के माध्यम से दर्ज शिकायत का समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन


न्यायालय डीएम के कक्ष में होगा नामांकन
नामांकन की प्रक्रिया 18 मार्च से न्यायालय जिलाधिकारी के कक्ष संख्या 102 में प्रारंभ होगी। इसके लिए डिप्टी कलेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें