फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 कछुओं के साथ एक गिरफ्तार-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
21 कछुओं के साथ एक्वेरियम शॉप संचालक गिरफ्तार
विज्ञापन

साहिबाबाद। इंदिरापुरम की रिगेलिया हाइट सोसायटी के पास एक युवक को 21 कछुए के साथ गिरफ्तार किया गया है। युवक यहां पर एक्वेरियम शॉप चलाता है। दिल्ली पुलिस की मदद से इंदिरापुरम पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने बरामद कछुओं को वन विभाग को सौंप दिया है। आरोपी पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

एसएचओ इंदिरापुरम सचिन मलिक ने बताया पकड़ा गया आरोपी लक्ष्मी नगर, दिल्ली निवासी शरद आर्य है। शरद ने करीब 6 माह पूर्व सोसायटी में किराए पर दुकान ली थी। शनिवार सुबह करीब 11 बजे दिल्ली पुलिस को शरद के वन्य जीवों की तस्करी करने की सूचना मिली थी। सूचना पर दिल्ली और इंदिरापुरम पुलिस ने शरद का पीछा किया और सोसायटी स्थित दुकान तक पहुंच गई। दुकान से पुलिस ने 21 कछुए बरामद कर शरद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में शरद ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर के आसपास के क्षेत्रों से वह कछुओं को खरीदता था। पुलिस कछुओं को बेचने वालों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें