फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! मेमोज खाने से पहले पढ़ ले ये खबर, 3 बच्चों समेत 16 लोग हो चुके हैं बीमार

Sun, 01 Jul 2018 02:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
मोमोज
विज्ञापन

वसुंधरा सेक्टर-16 में चाइनीज फूड की दुकान का मोमोज खाकर तीन बच्चों समेत 16 लोग बीमार हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने फूड प्वाइजनिंग बताया है। इंदिरापुरम थाने की पुलिस ने दुकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर वहां काम करने वाले 10 लोगों को हिरासत में लिया है। फूड सेफ्टी विभाग ने दुकान को सील कर दिया है।

विज्ञापन

  
वसुंधरा सेक्टर-16 स्थित चाइनीज फास्ट फूड की दुकान से बृहस्पतिवार को प्रहलादगढ़ी निवासी सत्यपाल दुकान से मोमोज खरीदकर घर ले गए थे। मोमोज खाते ही उनकी बेटी अंकिता (5), पत्नी सीमा (33) और बहन शशि (20) को उल्टियां शुरू हो गईं। रात में सभी को वसुंधरा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसके कुछ देर बात ही प्रहलादगढ़ी निवासी कमल उल्टियां होने पर बेटी अविका (2) और अवनी (5)को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां लोगों को पता चला कि सीमा (33), बिट्टू (30), बिरजू (34), खुशी (14) विशाल, अनुज, अभिषेक, भरत समेत 16 लोग उसी दुकान का मोमोज खाकर बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


सत्यापाल ने थाना इंदिरापुरम में शिकायत की है।  एएसपी रवि कुमार ने बताया कि दुकान मालिक मदन थापा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दुकान पर काम करने वाले दस लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें