फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार अनुज के पांच हमलावर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्रकार अनुज के पांच हमलावर गिरफ्तार
विज्ञापन


गाजियाबाद। पुलिस ने पत्रकार अनुज पर हमला करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चार की गिरफ्तारी दोपहर में की गई, जिनकी निशानदेही पर सोमवार देररात को सिहानी थाना क्षेत्र के अटौर गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, जिन्होंने ने पुलिस पर जवाबी फायरिंग कर दी। इस मुठभेड़ में शार्प शूटर रोहित यादव को गिरफ्तार कर लिया है जो गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, दूसरा पुलिस को चक मा देकर फरार हो गया। मुठभेड़ में एसओ सिहानी गेट को भी हाथ में गोली लगी है।
विज्ञापन

एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि आठ अप्रैल को थाना कविनगर के रजापुर गांव में पत्रकार अनुज कुमार जानलेवा हमला हुआ था। पुलिस ने सोमवार दोपहर को मुख्य आरोपी शेखर चौधरी बेटे विशाल, मामा के बेटे योगेंद्र टुंडा के अलावा बॉबी और विकास कोे गिरफ्तार किया। पूछताछ में मालूम हुआ कि अनुज की हत्या के लोनी क्षेत्र निवासी रोहित यादव और उसके दोस्त को सात लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। रोहित मूल रूप से कासगंज का रहने वाला है। वारदात के बाद पांच टीमें बनाकर पुलिस ने रोहित और उसके साथी की तलाश में दबिश दी। इस दौरान दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग लिए। पुलिस की टीमों ने पीछा कर अटौर गांव के पास दोनों को घेर लिया। इस दौरान पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें पैर में गोली लगने से रोहित यादव जख्मी हो गया। जबकि उसका साथी फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें