फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बूथ ऐसा जहां 20 पुरुषों ने भी नहीं किया वोट-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
वोट डालने में फिसड्डी रहे पढ़े-लिखे लोग
विज्ञापन

सबहेड
पॉश इलाकों के बूथों पर पड़े कम वोट, एक बूथ पर महज 18 पुरुष मतदाता पहुंचे

शालीमार गार्डन में एक बूथ पर पड़े महज 168 वोट

अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद। पॉश इलाकों के बाशिंदे मतदान के लिए कम ही निकले। यही वजह है कि निकाय चुनाव में इस बार मतदान प्रतिशत पिछली बार के मुकाबले कम रहा। खासकर पॉश इलाकों में रहने वाले पुरुष मतदाता मतदान के प्रति उदासीन रहे। बूथों पर पड़े वोट के आंकड़े इस बात की तस्दीक कर रहे हैं। वैशाली पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बूथ पर पुरुष मतदाताओं के मुकाबले पांच गुना अधिक महिला मतदाताओं ने वोट किया। इस बूथ पर 566 पुरुष मदाताओं में से सिर्फ 18 ने मतदान किया। इसी बूथ पर 541 महिला मतदाताओं में से 99 महिलाओं ने वोट के अधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

सिर्फ वैशाली ही नहीं अन्य कालोनियों में भी ऐसे ही हालात रहे। शालीमार गार्डन के स्प्रिंग फील्ड स्कूल में बने बूथ पर 1289 में से महज 230 वोट पड़े। यहां भी पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने अधिक वोट किया है। यहां 90 पुरुषों ने तो 140 महिलाओं ने अपने वोट का प्रयोग किया। हालांकि एक बूथ ऐसा भी रहा, जहां महिलाएं वोट डालने में फिसड्डी साबित हुईं। शालीमार गार्डन के होली एंजल बूथ पर कुल 923 में से महज 168 वोट पड़े। यहां 377 महिला मतदाताओं में से केवल 13 महिलाओं ने ही वोट डाला। यह इलाका भी पॉश इलाका है और यहां ज्यादातर शिक्षित वर्ग ही रहता है, इसके बाद भी वोट डालने से परहेज किया गया। इसके साथ ही जिले में 10 बूथ ऐसे भी हैं, जहां 50 फीसदी भी वोट नहीं पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें