फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के 80 प्रतिशत एटीएम बंद

Fri, 03 Feb 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
एटीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद से शहर के एटीएम की हालत सुधर नहीं पा रही है। आरबीआई ने एटीएम से कैश  निकालने की लिमिट बढ़ा दी है, लेकिन करीब 80 प्रतिशत एटीएम के शटर डाउन है या फिर उनमें नो कैश का नोटिस चस्पा है।
विज्ञापन


शहर में कैश की किल्लत फिर शुरू हो गई है। कुछ बैंकों में कैश है, लेकिन एटीएम खाली पड़े हैं। बैंकों के बाहर से लाइन खत्म हो गई लेकिन एटीएम के बाहर अभी भी लाइनें लग रही हैं। नोटबंदी को इतने दिन बीतने के बाद भी मुख्य बाजारों में लगे एटीएम में कैश नहीं डाला जा रहा है।

अंबेडकर रोड, घंटाघर, आरडीसी, कविनगर, शास्त्रीनगर, विजय नगर, प्रताप विहार, अवंतिका चिरंजीव विहार, गोविंदपुरम कॉलोनियों के एटीएम खाली पड़े हैं। घंटाघर स्थित पीएनबी, अंबेडकर रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम के बाहर तो नो कैश का नोटिस चस्पा  है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर पांच बैंकों के एटीएम हैं पर सिर्फ इंडियन बैंक के एटीएम से ही कैश निकल रहा है। बाकी एटीएम में बीते दो हफ्ते से कैश नहीं है। उधर, लीड डिस्ट्रिस्ट मैनेजर आरएस मीणा का कहना है कि जिन बैंकों के एटीएम में कैश नहीं है, उसके बारे में संबंधित बैंक अधिकारियों से पूछा जाएगा। वैसे ग्राहक कैश न होने पर शिकायत भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें