फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कार बेचने के नाम पर 8 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम।
विज्ञापन

शक्तिखंड चार के रहने वाले राहुल मोहन ने अपने परिचित सुमित शर्मा के खिलाफ आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
राहुल ने बताया कि आरोपी ने कार बेचने के नाम पर उनसे रकम ली, लेकिन न तो कार उनके नाम की और न ही रकम वापस की। मामला साल 2022 से अब तक चलता आ रहा है। जुलाई 2025 में आरोपी ने उन्हें धमकी दी।
राहुल मोहन ने बताया कि मार्च 2022 में सुमित उनके पास आया और अपनी सास की कार बेचने की बात कहकर आठ लाख रुपये में सौदा तय किया। तय रकम में से आरोपी ने छह लाख रुपये पहले ले लिए। बकाया दो लाख रुपये ऑनलाइन अपनी पत्नी के खाते में हस्तांतरित करा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि रुपयों के लेनदेन के साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं। बैंक लेनदेन की जांच भी की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें