फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कमाई का झांसा देकर युवक और युवती से 7.66 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र में युवक और युवती को घर बैठे ऑनलाइन टास्क पूरा करने पर रुपये कमाने का झांसा देकर 7.66 लाख रुपये ठग लिए। साइबर ठग ने दोनों से प्रीपेड टास्क के बहाने कई बार में निवेश कराया। इंदिरापुरम पुलिस ने दोनों की शिकायत पर ठगी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


अहिंसाखंड एक स्थित राजहंस सोसायटी की निवासी रिचा अरोड़ा ने शिकायत दी कि उन्हें घर बैठे रुपये कमाने का मैसेज मिला था। युवक से संपर्क होने पर उन्हें ऑनलाइन टास्क करने के बारे में बताया गया। एक दो बार टास्क करने के बाद उन्हें प्रीपेड टास्क के बारे में बताया गया। इस दौरान उनसे कई बार में चार लाख 56 हजार 691 रुपये निवेश कराए। जब उन्होंने निवेश और मुनाफे की रकम मांगी तो शातिर ने और रुपये जमा करने की शर्त रख दी। उनके मना करने पर साइबर ठग ने फोन बंद कर दिया। दूसरी तरफ, वसुंधरा सेक्टर 13 में शरद अग्रवाल को पार्ट टाइम नौकरी करने का लिंक मिला था। शुरुआत में उनसे ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया। बाद में उन्हें ऑनलाइन उत्पाद दिखाकर उसमें निवेश पर कमीशन देने का झांसा दिया। आरोप है कि शातिर ने उनसे तीन लाख दस हजार दो सौ रुपये निवेश कराकर ठगी कर ली। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि ठगी के दोनों मामलों में लिंक और फोन नंबर की साइबर टीम जांच कर रही है। ठगी करने वाले शातिरों का पता चलने पर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें