गाजियाबाद। सभी राशनकार्ड धारकों को 30 जून तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य होगा नहीं तो राशन कार्ड से नाम हटा दिया जाएगा। खाद्य एवं रसद विभाग की तरफ से यह निर्देश दिए गए हैं कि राशनकार्ड में जितने सदस्यों के नाम हैं, वह वितरण के अंतिम दो दिनों में अपने विक्रेता के यहां अपना आधार कार्ड एवं राशन कार्ड ले ई-केवाईसी करा लें। जिला आपूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा बालियान ने बताया कि राशन कार्ड में जितने भी सदस्य होंगे विक्रेता के पास जाकर सबका अंगूठा ई-पॉस मशीन में लगने के बाद ही ई-केवाईसी पूर्ण मानी जाएगी। शासन इस प्रक्रिया के तहत सभी सदस्यों की जांच करवा रहा है।